ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीजापुर में 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, ,कुल 66 लाख रुपए का था इनाम, नौ महिलाएं भी शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeatured

बीजापुर में 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, ,कुल 66 लाख रुपए का था इनाम, नौ महिलाएं भी शामिल

By Mohan Rao
Published: October 30, 2025
Share
51 नक्सलियों ने किया सरेंडर
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ बीजापुर जिले में एक बार फिर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति और पूना मारगेम  पुनर्वास से पुनर्जीवन योजना के तहत यहां  51 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में नौ महिलाएं और 42 पुरुष नक्सली शामिल हैं, जिन पर कुल 66 लाख का इनाम घोषित था।

बता दें इससे पहले बुधवार को ही कांकेर में 21 नक्सलियों ने 18 हथियारों के साथ समर्पण किया था। सभी ने हिंसा का मार्ग त्यागकर लोकतांत्रिक व्यवस्था में आस्था व्यक्त की और सम्मानजनक जीवन जीने का संकल्प लिया। इस वर्ष 2025 में बीजापुर जिले में ही अब तक 461 माओवादी सरेंडर कर चुके हैं और138 माओवादी मारे गए और 485 गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पिछले दिनों 210 नक्सलियों ने सरेंडर किया था जिसमें मोस्ट वांटेड नक्सली रूपेश भी शामिल था।

मुख्यधारा में लौटे सभी 51 माओवादियों को राज्य शासन की ओर से 50,000 की पुनर्वास प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। राज्य शासन की पूना मारगेम  पुनर्वास से पुनर्जीवन नीति ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की मजबूत नींव रखी है।  प्रशासन, सुरक्षा बल, सामाजिक संगठन और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से हिंसा की संस्कृति को संवाद और विकास की संस्कृति में बदला जा रहा है। इस अभियान में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, एसटीएफ, केरिपु-85, केरिपु-199 तथा कोबरा-210 और 201 बटालियन की टीमों का विशेष योगदान रहा।

‘माओवादियों को आकर्षित कर रहीं योजननाएं’
बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने कहा राज्य शासन की पुनर्वास नीति माओवादियों को आकर्षित कर रही हैं। मुख्यधारा में प्रवेश करने वाले माओवादियों के परिजन भी चाहते हैं कि वे सामान्य जीवन जिएं और समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। एसपी ने माओवादियों से अपील की है कि वे भ्रामक विचारधाराओं को त्यागें और निर्भय होकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, ताकि क्षेत्र में स्थायी शांति और विकास स्थापित हो सके।

सीएम साय ने अपने अनुभव साझा कर राजस्व अमले को दिया बड़ा संदेश, कहा- अमले की छवि सुधारने की जरूरत
नहीं रहे दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार, 87 की उम्र में ली अंतिम सांस… देशभक्ति फिल्मों के लिए थे मशहूर
रोजगार देने के मामले में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल, सीएमआईई के आंकड़ों में सबसे कम बेरोजगारी दर
दुर्ग जिले को मिलेगा एक और नया थाना, पद्मनाभपुर चौकी बना थाना, नगपुरा में चौकी… गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे शुभारंभ
वन होम वन ट्री के तहत कल रोपित किए जाएंगे पौधे, निगम मुख्य कार्यालय में भी लगेगा पौधा वितरण के लिए स्टॉल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article होटल की जांच में पुलिस के हत्थे चढ़े पांच संदिग्ध, टोना-टोटका का सामान बरामद
Next Article Murder in Bhilai : खुर्सीपार में पड़ोसी युवक को घर बुलाया और पीट पीटकर मार डाला

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?