ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल करेंगे कुरूद विधानसभा में भेंट-मुलाकात, होंगे 82 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल करेंगे कुरूद विधानसभा में भेंट-मुलाकात, होंगे 82 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

By Mohan Rao
Published: April 27, 2023
Share
भूपेश बघेल की भेंट मुलाकात
SHARE

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार 28 अप्रैल को कुरूद विधानसभा भेंट-मुलाकात करेंगे। इस मौके पर वे ग्राम सेमरा बी. स्थित भेंट-मुलाकात स्थल में 82 करोड़ 39 लाख 05 हजार रुपए के 65 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 45 करोड़ 27 लाख 15 हजार रुपए के 31 कार्यों का लोकार्पण और 37 करोड़ 11 लाख 90 हजार रुपए के 34 कार्यों का शिलान्यास की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान ग्राम हंचलपुर के गौठान तथा रीपा का निरीक्षण करेंगे। यहां वे गोबर पेंट उद्योग देखेंगे, स्व-सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा करेंगे।

उद्यानिकी विभाग के 9.40 लाख रुपए की लागत के दो कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इनमें कुरूद के शासकीय उद्यान रोपणी गाड़ाडीह में चार लाख रुपए की लागत के कर्मचारी आवास निर्माण और 5.40 लाख रुपए की लागत के वर्किंग शेड निर्माण शामिल है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग धमतरी के 106.12 लाख रुपए की लागत के दो कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इनमें गातापार स्थित दुग्ध प्रोसेसिंग इकाई हेतु 35 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण और भखारा में 71.12 लाख रुपए की लागत का नवीन तहसील कार्यालय भवन निर्माण सम्मिलित है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 201.55 लाख रुपए की लागत के 17 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमर्रा, मरौद, थूहा और मंदरौद में 6.83-6.83 लाख रुपए की लागत के प्रयोगशाला कक्ष, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमर्रा में कला एवं सांस्कृतिक कक्ष, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थूहा, मंदरौद और संकरी में कम्प्यूटर कक्ष निर्माण 6.34-6.34 लाख रुपए की लागत का लोकार्पण किया जाएगा। इसी तरह 8.34-8.34 लाख रुपए की लागत के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमर्रा और मरौद में पुस्तकालय कक्ष निर्माण का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। ग्राम पंचायत भेंडसर में 13.65 लाख रुपए की लागत से सी.सी.रोड निर्माण, ग्राम पंचायत बगदेही में 4 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण, 7.94 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण का लोकार्पण किया जाएगा। ग्राम धूमा में 5.90 लाख रुपए की लागत से बाजार शेड निर्माण और जनपद पंचायत कुरूद के तहत 100.70 लाख रुपए की लागत के 16 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ओर से कुल 486.74 लाख रुपए के सात रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना के तहत कार्य कराए जाएंगे। इनमें भाठागांव रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना 72.06 लाख रुपए, गातापार अ. में 59.97 लाख रुपए, देवरी में 48.83 लाख रूपये, दहदहा में 49.97 लाख रुपए, गोजी में 63.06 लाख रुपए, कमरौद में 96.76 लाख रुपए और मौरीकला में 96.09 लाख रुपए की लागत के घरेलू नल कनेक्शनों में जल प्रदाय योजना का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।

सीजीएमएससी लिमिटेड संभाग रायपुर की ओर से कुरूद के भखारा में 27.26 लाख रुपए की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग सेतु की ओर से बड़ी करेली-नारी मार्ग में 3654.27 लाख रुपए की लागत से महानदी पर उच्च स्तरीय पुल और वाणिज्यिक कर विभाग जिला पंजीयक धमतरी की ओर से 41.81 लाख रूपये की लागत से उप पंजीयक कार्यालय भवन निर्माण कुरूद का लोकार्पण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री बघेल द्वारा 37 करोड़ 11 लाख 90 हजार रुपए के 34 विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 188.23 लाख रुपए की लागत से 22 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। इनमें उच्च प्राथमिक शाला सिर्री और सिवनीकला में 15.08 लाख रुपए की लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा। शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बगौद में 9 लाख रुपए की लागत से पुस्तकालय कक्ष निर्माण, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल भैंसबोड़ में 6.96 लाख रुपए की लागत से कला एवं सांस्कृतिक कक्ष निर्माण, संकरी, मौरीखुर्द दहदहा में 3-3 लाख रुपए की लागत से रंगमंच निर्माण, ग्राम पंचायत करगा में सीसी रोड, धूमा में शेड निर्माण, ग्राम पंचायत बंगोली में नाली निर्माण, नवागांव में पक्की नाली, सुपेला और कुर्रा में आरसीसी नाली निर्माण,  प्रत्येक कार्य 3-3 लाख रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। ग्राम पंचायत करगा में 4 लाख रुपए की लागत की आरसीसी नाली निर्माण, ग्राम पंचायत चरमुड़िया में 3.40 लाख रुपए की लागत का बोर खनन एवं सोलर पंप फिटिंग, ग्राम पंचायत चारभाठा में 4.79 लाख रुपए की लागत का मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा।

ग्राम पंचायत गातापार आ में 5.01 लाख रुपए की लागत का नाली निर्माण, सिर्वे में 3.97 लाख रुपए की लागत से अहाता निर्माण कार्य और किचन शेड निर्माण कार्य तथा ग्राम चर्रा में 3.40 लाख रुपए की लागत से दंतेश्वरी मंदिर के सामने सीसी करण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। ग्राम मोंगरा में 6 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण, ग्राम भैसबोड़ में 3.50 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण, ग्राम दहदहा में 5 लाख रुपए की लागत का पूर्व माध्यमिक कन्या शाला प्रांगण में स्वच्छता सह सीसी करण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। जनपद पंचायत कुरूद के तहत 94.12 लाख रुपए की लागत के 21 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग की ओर से 3493.19 लाख रुपए की लागत के कुल 11 कार्यों का शिलान्यास मुख्यमंत्री बघेल द्वारा किया जाएगा। इनमें 465.84 लाख रुपए की लागत से शासकीय नवीन महाविद्यालय सिलौटी, संत गुरू घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद में 64.87 लाख रुपए की लागत से साईंस लेबोरेटरी भवन उन्नयन, आदर्श पुस्तकाल भवन उन्नयन कार्य का शिलान्यास शामिल है। इसी तरह खैरा से मोंगरा तक 165.55 लाख रुपए की लागत से 2.50 कि.मी. मार्ग निर्माण, नवागांव (थूहा) से सोनपुर तक 106.76 लाख रुपए की लागत से 1.50 किमी मार्ग निर्माण और 1552.50 लाख रुपए की लागत से सिर्री-फुसेरा-करगा-चटौद मुख्य जिला मार्ग 9.30 किमी का चौड़ीकरण का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।

कल्ले-अंवरी-सेमरा-आमदी-धमतरी मुख्य जिला मार्ग से सेमरा खारून पुल हाई लेवल ब्रिज तक 208.49 लाख रुपए की लागत से 1.20 कि.मी. लंबी मार्ग, कोड़ेबोड़ से अछोटी नहर नाली पहुंच मार्ग लंबाई एक कि.मी. 95.72 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। भाठागांव-भखारा-रामपुर तक 4.50 किमी. मार्ग का 325.68 लाख रुपए की लागत से मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। इसी तरह सिर्री-खर्रा-दर्रा-पटेवा 5.80 कि.मी. मार्ग 507.78 लाख रुपए की लागत से चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही सीजीएमएससी लिमिटेड संभाग रायपुर की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरूद में 30.48 लाख रुपए की लागत से 20 बिस्तरयुक्त अतिरिक्त वार्ड का निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा।

Gustakhi Maaf: रेवड़ी नहीं अब रेवड़ा बंट रहा
Breaking News : दिसंबर से फरवरी के बीच 38 दिन रद्द रहेगी सारनाथ एक्सप्रेस, यात्रा से पहले देख लें लिस्ट
शांतिपूर्ण मतदान के लिए सीएम साय ने जताया आभार, कहा- अटल विश्वास पत्र पर दिखा जनता का भरोसा
Breaking News : रायपुर से राजिम तक ट्रेन सेवा का विस्तार, 18 सितंबर से शुरू होगी मेमू पैसेंजर की नई सेवा
जुबिन नौटियाल का राम भजन सुन मंत्रमुग्ध हुए पीएम मोदी, पोस्ट साझा कर कही यह बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रम दिवस पर होगा श्रमवीरों का सम्मान, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विभिन्न योजनाओं के तहत श्रमिकों को देंगे 47 करोड़
Next Article Promotion Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार ने 45 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, जारी हुआ आदेश… देखें पूरी सूची

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?