ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पाकिस्तान में बस में बम विस्फोट, 9 चीनी इंजीनियरों समेत 13 लोगों की मौत, 30 हुए घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

पाकिस्तान में बस में बम विस्फोट, 9 चीनी इंजीनियरों समेत 13 लोगों की मौत, 30 हुए घायल

By @dmin
Published: July 14, 2021
Share
पाकिस्तान में बस में बम विस्फोट, 9 चीनी इंजीनियरों समेत 13 लोगों की मौत, 30 हुए घायल
पाकिस्तान में बस में बम विस्फोट, 9 चीनी इंजीनियरों समेत 13 लोगों की मौत, 30 हुए घायल
SHARE

पेशावर (एजेंसी)। पाकिस्तान के उत्तरी राज्य खैबर पख्तूख्वा में एक बस में बम धमाका हुआ है, जिसमें 13 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में चीन के भी 9 नागरिक शामिल हैं। ये सभी इंजीनियर थे, जो चाइना-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर से जुड़े एक प्रोजेक्ट के लिए काम कर रहे थे। इसके अलावा एक पाकिस्तानी सैनिक की भी मौत हुई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को एक बस को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने धमाका किया था। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोटक रोड पर कहीं रखा था या फिर बस में ही बम प्लांट किया गया था। पाकिस्तान के एक सरकारी अधिकारी ने नाम उजागर ने करने की शर्त पर रॉयटर्स को बताया कि बम धमाके के बाद बस एक गहरे नाले में जा गिरी, जिसके चलते बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ।

शुरुआत में 8 लोगों के ही मरने की जानकारी मिली थी, लेकिन बाद में लापता एक चीनी इंजीनियर और एक पाकिस्तानी सैनिक का शव मिला। इस तरह से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ते हुए 10 हो गया था और अब तीन और लोगों के मरने की जानकारी मिली है।फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और घायलों को एयर एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। इस बम धमाके में बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। हजारा क्षेत्र के एक प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि जिस बस को निशाना बनाते हुए धमाका किया गया था, उसमें करीब 30 चीनी इंजीनियर भी सवार थे। ये लोग ऊपरी कोहिस्तान इलाके में स्थित दासू डैम पर जा रहे थे।

यह दासू डैम चाइना पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर का हिस्सा है। चीन के 65 अरब डॉलर के बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट के तहत ही चाइना पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत चीन ने अपने पश्चिमी हिस्से को पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट से जोडऩे का लक्ष्य तय किया है। ऐसा होने पर चीन की मध्य और पश्चिम एशिया के देशों तक सीधे तौर पर कारोबारी पहुंच होगी। चाइना पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर के तमाम प्रोजेक्ट्स पर काम के लिए चीन ने बड़ी संख्या में अपने इंजीनियरों को भेजा है। ये लोग प्रोजेक्ट के निर्माण में इंजीनियरिंग का काम कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान के मजदूर निर्माण में लगे हुए हैं।

एक्सक्लूजिव : एलपीजी गैस टैंकर के ड्राइवर सीट पर निकला 7 फीट लंबा सांप….. बड़ी दुर्घटना टली…… ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान
बड़ी राहत: 154 दिन बाद कोरोना के मामलों में भारी गिरावट, बीते 24 घंटे में 25,166 नए केस, 437 लोगों की मौत
CG Big Accident : डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत और दो घायल… शराब पार्टी कर लौट रहे थे तीनों
Rajnandgaon : नाले में मिली युवती की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका… जांच में जुटी पुलिस
पश्चिम बंगाल में कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा, 13 की मौत, कई गंभीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश में रोजगार पैदा करने का साधन बनेंगी बंद पड़ी खदानें, जलाशयों में बदलने का फैसला इन्हीं लोगों ने किया था नसबंदी का विरोध… जनसंख्या कानून को लेकर बीजेपी पर बरसे भूपेश बघेल
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 271 # 14 july 2021

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?