ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ३० बिस्तरों वाला भारतीय अस्पताल जहां हो रहा भूकंप प्रभावितों का इलाज, राजदूत बोले-लोगों की मदद के लिए तैयार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

३० बिस्तरों वाला भारतीय अस्पताल जहां हो रहा भूकंप प्रभावितों का इलाज, राजदूत बोले-लोगों की मदद के लिए तैयार

By Om Prakash Verma
Published: February 12, 2023
Share
३० बिस्तरों वाला भारतीय अस्पताल जहां हो रहा भूकंप प्रभावितों का इलाज, राजदूत बोले-लोगों की मदद के लिए तैयार
३० बिस्तरों वाला भारतीय अस्पताल जहां हो रहा भूकंप प्रभावितों का इलाज, राजदूत बोले-लोगों की मदद के लिए तैयार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भूकंप प्रभावित तुर्किये की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन दोस्त शुरू किया है। जिसके तहत एनडीआरएफ और भारतीय सेना के जवान तुर्किये पहुंच चुके हैं और वहां राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। भारतीय सेना ने तुर्किये में भूकंप प्रभावित लोगों के इलाज के लिए एक फील्ड अस्पताल भी बनाया है। तुर्किये में भारत के राजदूत विरेंद्र पॉल ने बताया कि भारत से पांच सी-17 एयरक्राफ्ट तुर्किये पहुंच चुके हैं। अभी लोगों को खोजने और बचाने के साथ ही उन्हें चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराना प्राथमिकता है। एनडीआरएफ के 101 जवान भूकंप का केंद्र रहे गजियांटेप इलाके में राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने हाते प्रांत में 30 बिस्तरों वाला एक फील्ड अस्पताल तैयार किया है, जहां लोगों का इलाज किया जा रहा है। दो सी-17 एयरक्राफ्ट, मेडिकल टीम और जरूरी सामान को लेकर तुर्किये पहुंचे हैं। तुर्किये में हालात काफी गतिमान हैं, हर दिन नई जरूरतें सामने आ रही हैं। जहां तक भारत की बात है हम लोगों की जरूरत का ध्यान रख रहे हैं। राजदूत ने बताया कि तुर्किये में 3000 भारतीय रहते हैं, जिनमें से अधिकतर भूकंप प्रभावित इलाकों में नहीं रहते हैं। कई लोग वहां से जा चुके हैं। हम लोगों के संपर्क में हैं फिलहाल किसी भारतीय के भूकंप प्रभावित इलाके में फंसे होने की सूचना नहीं है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कि भारतीय सेना के इस अस्पताल में मेडिकल, सर्जिकल और इमरजेंसी वार्ड के साथ ही एक्सरे लैब, मेडिकल स्टोर की सुविधा मिल रही है। बता दें कि तुर्किये में आए 7.8 मैग्नीट्यूड के भूकंप से भारी तबाही मची है। इस भूकंप में हजारों इमारतें धराशायी हो गई हैं और अभी तक 24 हजार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। भूकंप के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने तुर्किये के लिए एनडीआरएफ की दो टीमें राहत बचाव कार्य के लिए जरूरी उपकरणों के साथ रवाना की थी। एनडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार को ही तुर्किये की सेना के साथ मिलकर 8 साल की बच्ची को भूकंप के मलबे से सुरक्षित निकाला था।

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के मैनेजरों को प्रगति में सुधार लाने दिये निर्देश अन्यथा होगी कार्रवाई – आयुक्त सर्वे
चिनाब ब्रिज से गुजरी वंदे भारत, पहली बार कश्मीर पहुंची ट्रेन… Video में देखें यहां का भव्य नजारा
विधायक देवेंद्र यादव ने ली बीएसपी अधिकारियों की बैठक…. विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा…. कर्मियों की समस्याओं का सदभावनापूर्व समाधान करने बात रखी
विधायक ने फोड़ी नारियल और धंस गई तीन दिन पहले बनी सड़क
एक सप्ताह के लिए बंगलूरू में आज रात से शुरू होगा लॉकडाउन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : दुर्ग पुलिस ने पकड़ा नशीली दवाओं का रैकेट, कुरियर से मंगाकर शहर में खपा रहे थे नशे का सामान
Next Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले फेज का उद्घाटन, कम हुई दिल्ली से जयपुर की दूरी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?