किंग खान शाहरुख और गौरी खान बॉलीवुड के आइडल कपल माने जाते हैं। शाहरुख भले ही कई बॉलीवुड हंसीनाओं के साथ पर्दे पर रोमांस करने नजर आते हों, लेकिन उनके रियल लाइफ पार्टनर गौरी खान ही रही हैं। इसके बावजूद गौरी को भी शाहरुख को खोने से डर लगता था। टीवी शो कॉफी विद करण ने गौरी ने इस बात का खुलासा किया कि वो शाहरुख को खोने से डरती थीं। दरअसल, साल 2015 में करण जौहर ने कॉफी विद करण सीजन 1 की शुरुआत की थी, तब गौरी और सुजैन खान उनके शो में बतौर गेस्ट आई थीं। गौरी ने तब बताया था कि जब शाहरुख अपने करियर की चरम सीमा पर थे, तब गौरी को हर समय यह बात परेशान करती थी, कि कहीं एक्टर के जीवन में कोई दूसरी महिला ना आ जाए और शाहरुख उन्हें छोड़ ना दें।

गौरी भगवान से करती थीं दुआ
करण ने गौरी खान और सुजैन से सवाल किया कि क्या उनके पति दूसरी महिला ढूंढ रहे हैं। जिस पर गौरी ने जवाब दिया कि मैं इस बात को सोचकर भी चिढ़ जाती हूं, जब मुझसे कोई ये सवाल करता है। मैं हमेशा भगवान से प्रार्थना करती हूं कि अगर शाहरुख को कोई दूसरी महिला मिलती है, तो मुझे भी कोई ऐसा मिलना चाहिए जो ज्यादा बेहतर और गुड लुकिंग हो। गौरी की ये बात सुनकर सुजैन और करण दोनों ही हंस पड़े।

कॉमन फ्रेंड के थ्रू हुई थी पहली मुलाकात
शाहरुख खान और गौरी की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं हैं। दोनों की पहली मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि जब उन्होंने गौरी को डांस के लिए पूछा तब एक्ट्रेस ने उनसे झूठ बोल दिया था कि वो अपने बॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही हैं। हालांकि, उस समय गौरी ने उनसे झूठ बोला था। वो वहां पर अपने भाई के साथ आईं थीं।
तीन बार हुई थी कपल की शादी
गौरी और शाहरुख ने एक नहीं बल्कि तीन बार शादी की है। कपल ने सबसे पहले कोर्ट मैरिज की थी, इसके बाद दोनों ने निकाह किया और आखिर में उन्होंने हिंदू धर्म के मुताबिक शादी की।
सालों से साथ हैं गौरी और शाहरुख
बादशाह शाहरुख और गौरी खान सालों से एक-दूसरे के साथ हैं। लाखों आशिकों के लिए यह कपल किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है।




